You are currently viewing Jamui Viral Video देखकर भड़कीं खुशबू पाटनी, IAS-IPS वाले बिहार पर उठाए तीखे सवाल

Jamui Viral Video देखकर भड़कीं खुशबू पाटनी, IAS-IPS वाले बिहार पर उठाए तीखे सवाल

Jamui Viral video ने देश को झकझोर कर रख दिया है, जमुई में नाबालिगों से सरेआम बदसुलूकी पर खुसबू पाटनी ने बिहार की कानून व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाये है। शनिवार 19 सितम्बर की शाम तक यह मामला स्थानीय पुलिस की फाइल में ही नहीं था लेकिन जैसे ही सोमवार ये वीडियो वायरल हुआ सभी लोगो का गुस्सा सोशल मीडिया और सड़को पर दिखाई देने लगता है।

Jamui Viral Video में आखिर हुआ क्या था?

यह घटना बिहार के जमुई के मड़वा पहाड़ इलाके की बताई जा रही है। जहा पर जमुई की रोड पर शाम की करीब 7 बजे के आस पास 10वी के दो छात्र स्कूटी से लौट रहे थे, दोनों दोस्त थे और दोनों एक ही कोचिंग में पढ़ते थे कोचिंग के बाद दोनों पहाड़ी इलाके से लौट रहे थे, तभी वापसी में 6 से 7 साथ लोगो ने उन दोनों को रोक लिया उसमे से कुछ लोगो के चेहरे ढके हुए थे।

ये सभी लोगो ने दोनों छात्रों को स्कूटी से उतारा और दोनों छात्रों से उलटे सीधे सवाल करने लगे जैसे “तुम्हारे घरवाले जानते है या नहीं” इस टाइप के सवाल करने लगे फिर इसके बाद गली गलौज शुरू हुई और फिर लड़के के साथ मार पिट शुरू कर दी और साथ ही लड़की के साथ अभद्र छेड़छाड़ भी किया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसी गिरोह में से एक ने पूरी वीडियो बनाकर कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

दो दिन शिकायत नहीं, क्लिप वायरल होते ही मचा बवाल

घटना के बाद दोनों पीड़ित स्टूडेंट रविवार तक थाने नहीं गए थे, जब Jamui Viral Video सोमवार को तेजी से वायरल हुआ तब पुलिस तुरंत हरकत में आयी और एसपी विश्वजीत दयाल के मुताबिक स्वतः संज्ञान लिया गया और स्कूटी के नंबर से पीड़ित तक पंहुचा गया और उनके ब्यान लिए गए।

जमुई थाना में FIR संख्या 428/2026 दर्ज हुई भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 76, 4(5) और POCSO एक्ट लगा। और फिर बाद में वीडियो में दिखे लोगो की पहचान हुई तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकि की तलाश जारी है। मुख्या आरोपी अभी फरार है।

Jamui Viral Video देखकर भड़कीं खुशबू पाटनी

वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सिर्फ फाइल तक ही नहीं रुका। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन और पूर्व सेना अधिकारी खुशबु पाटनी ने Jamui Viral Video देखने के बाद एक वीडियो सन्देश भी जारी किया। उन्होंने ने पूछा की क्या वही भारत विश्वगुरु बनेगा जहा औरतो की इज़्ज़त ना हो और आरोपियों को अनपढ़ और समाज के ऊपर बोझ बताया है।

अपने वीडियो सन्देश में उन्होंने बिहार को सीधे आइना दिखाया और कहा की जिस बिहार से सबसे ज्यादा IAS/IPS निकलते है वहा की कानून व्यवस्था इतनी ख़राब क्यों दिखाई देती है। उन्होंने ने कहा की सिर्फ सरकार को कुसूरवार ठहराने से काम नहीं चलेगा। समाज को भी अपने अंदर सुधार लाना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से ऐसी सजा की मांग की जिससे आरोपियों की हिम्मत दुबारा ना उठे। उनका कहना है की संविधान हर नागरिक को अपनी मर्जी से जीने का हक़ देता है।

महिला आयोग और पुलिस, दोनों एक्शन में

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी स्वतः संज्ञान लिया अध्यक्ष विजया राहतकर ने बिहार DGP से कार्यवाही रिपोर्ट मांगी है और पीड़ितों को सुरक्षा और कानूनी मदद और परामर्श देने के निर्देश दिए गए है। और राज्य महिला आयोग भी इस मामले पर नजर रखे हुए है।

राजनीति भी गरमाई, राहुल-तेजस्वी मैदान में

जब इतना कुछ हुआ तो राजनीती भी पीछे नहीं रही राहुल गाँधी ने घटना का जिक्र किया। तेजस्वी यादव समेत RJD ने NDA सरकार की कानून व्यस्था पर हमला बोला। वही दूसरी तरफ सत्ता पक्ष का कहना है की आरोपी पकडे जा रहे है और जांच निष्पक्ष चल रही है।

Jamui Viral Video शेयर करना भी अपराध है

एक और बात जरुरी है क्योकि पीड़ित नाबालिग है और Jamui Viral Video में लड़की की पहचान साफ़ दिख रही थी, जिससे पुलिस ने क्लिप फ़ैलाने वाले करीब 120 सोशल मीडिया अकाउंट पर केस किया है। POCSO एक्ट के तहत ऐसा वीडियो शेयर करना खुद में एक अपराध है। पीड़ित का नाम, स्कूल और चेहरा इनमे से कोई भी चीज को सोशल मीडिया पर वायरल करना गैरकानूनी है।

जांच अधूरी, मुख्य आरोपी अभी फरार

अभी जांच अधूरी है गिरफ्तार लोगो में कुछ नाबालिग और कुछ व्यस्क बताये जा रहे है। मुख्या अरोपु अभी पकड़ा नहीं गया है पुलिस का कहना है की मुख्या आरोपी की पहचान हो चुकी है और रेड भी जारी है।

Jamui Viral Video अब सिर्फ एक वीडियो क्लिप नहीं रह गया है यह एक सवाल बन गया है की महिलाये सड़क पर सुरक्षित है या नहीं और वीडियो वायरल होने तक प्रशासन क्यों सोया रहता है। ऐसे आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। जिससे दुबारा कोई ऐसी हरकत करने से पहले 100 बार सोचे।

This Post Has 3 Comments

Leave a Reply