You are currently viewing सरकार ने किया बड़ा एलान इन किसानो को नहीं मिलेगी 24वी क़िस्त अभी चेक करे अपन नाम: PM Kisan 24th Installment

सरकार ने किया बड़ा एलान इन किसानो को नहीं मिलेगी 24वी क़िस्त अभी चेक करे अपन नाम: PM Kisan 24th Installment

PM Kisan 24th Installment: का इंतजार कर रहे किसानों के लिए जरूरी अपडेट है। अगली किस्त से पहले किसानों को अपना eKYC, हुआ है की नहीं ये चेक करना और PM-KISAN रिकॉर्ड जरूर जांच लेना चाहिए, क्योंकि अब अगर कुछ लोगो का eKYC नहीं होता है तो उनके क़िस्त में प्रॉब्लम आ सकती है।

PM Kisan 24th Installment को लेकर किसानों के लिए जरूरी अपडेट

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े करोड़ों किसानों अपनी अगली क़िस्त का इंतजार कर रहे है। पिछली 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। इसके तहत 9.44 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों को ₹18,880 करोड़ से अधिक की राशि किसानो के बैंक में सीधे भेजी गई थी।

अब किसानों PM Kisan 24th Installment का इंतजार कर रहे है। हालांकि यहां पर एक बात साफ समझना जरूरी है कि 24वीं किस्त जारी होने की आधिकारिक घोषणा अभी जारी नहीं की गयी है। इसलिए किसानों किसी भी तरह की वायरल न्यूज़ पर भरोषा नहीं करना चाहिए सभी किसानो कोई को सही जानकारी के लिए PM-KISAN के आधिकारिक वेबसाइट पर मिलने वाली जानकारी पर ही ध्यान देना चाहिए।

कुछ किसानों का लाभ क्यों रोका जा सकता है?

PM-KISAN के आधिकारिक वेबसाइट पर किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। इसके मुताबिक विभाग ने कुछ ऐसे मामलों की पहचान की है, जो योजना की exclusion यानी अपात्रता से जुड़ी शर्तों के दायरे में आ सकते हैं।

ऐसे संदिग्ध मामलों में लाभ को physical verification पूरा होने तक अस्थायी रूप से रोका जा सकता है।

किया हो। इसी तरह एक ही परिवार में एक से ज्यादा सदस्यों के योजना का लाभ लेने वाले मामलों की भी जांच हो सकती है।

इसका मतलब यह नहीं है कि हर ऐसे किसान को स्थायी रूप से योजना से बाहर कर दिया गया है। अंतिम स्थिति किसान की पात्रता और verification पर निर्भर करेगी।

eKYC पूरी करना भी बेहद जरूरी

PM Kisan 24th Installment का इंतजार करने वाले किसानों को अपना eKYC स्टेटस भी जरूर देख लेना चाहिए। PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर साफ बताया गया है कि registered farmers के लिए eKYC अनिवार्य है।

किसानों के पास eKYC पूरा करने के अलग-अलग विकल्प उपलब्ध हैं। OTP आधारित eKYC आधिकारिक पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से की जा सकती है। इसके अलावा biometric आधारित eKYC की सुविधा CSC आदि के जरिए भी उपलब्ध कराई गई है।

इसलिए यदि आपका eKYC अधूरा है, तो अगली किस्त से पहले इसे पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए।

PM Kisan 24th Installment

घर बैठे कैसे देखें अपना PM-KISAN स्टेटस?

किसानों को अपने भुगतान और पात्रता की जानकारी के लिए किसी अनजान वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है। PM-KISAN के आधिकारिक पोर्टल पर Know Your Status सुविधा मौजूद है।

इसके लिए आधिकारिक PM-KISAN वेबसाइट खोलें और Know Your Status विकल्प पर जाएं। यहां अपना Registration Number और Captcha दर्ज करना होता है। इसके बाद registered mobile number पर OTP भेजा जाता है।

Verification पूरा होने के बाद किसान अपने खाते से जुड़ी जानकारी देख सकता है। आधिकारिक स्टेटस पेज पर Payment Status, Bank Name, UTR Number, Payment Mode और खाते में राशि जमा होने से संबंधित जानकारी दिखाने की व्यवस्था है।

Beneficiary List में भी देख सकते हैं नाम

अगर आपको अपनी पात्रता को लेकर संदेह है तो PM-KISAN पोर्टल पर उपलब्ध Beneficiary List भी देखी जा सकती है।

इसके लिए राज्य, जिला, Sub-District, Block और Village की जानकारी चुननी होती है। इसके बाद संबंधित क्षेत्र की लाभार्थी सूची देखी जा सकती है।

यह सुविधा खासतौर पर उन किसानों के काम आ सकती है जो जानना चाहते हैं कि उनका नाम मौजूदा beneficiary records में दिखाई दे रहा है या नहीं।

खुद रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसान भी जांचें रिकॉर्ड

जिन किसानों ने अपना registration खुद किया था या CSC के माध्यम से आवेदन कराया था, उनके लिए भी पोर्टल पर अलग status सुविधा मौजूद है।

Status of Self Registered Farmer/Farmer Registered Through CSC विकल्प के जरिए Aadhaar Number और मांगी गई दूसरी जानकारी दर्ज करके आवेदन की स्थिति देखी जा सकती है।

अगर आवेदन में कोई जानकारी गलत या अधूरी दिखाई देती है तो समय रहते संबंधित रिकॉर्ड को ठीक कराने की प्रक्रिया समझना बेहतर होगा।

किन किसानों को लेकर चल रही है जांच?

PM-KISAN पोर्टल पर दी गई मौजूदा सूचना के अनुसार कुछ suspected cases को exclusion criteria के आधार पर verify किया जा रहा है। इनमें 1 फरवरी 2019 के बाद भूमि स्वामित्व हासिल करने से जुड़े कुछ मामले और एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्यों द्वारा लाभ लिए जाने जैसे मामले उदाहरण के रूप में बताए गए हैं।

ऐसे मामलों में physical verification पूरा होने तक benefit अस्थायी रूप से रोका जा सकता है।

इसलिए केवल यह देखकर कि किसी किसान को पिछली किस्त मिली थी, यह मान लेना सही नहीं होगा कि अगली किस्त भी बिना किसी verification के निश्चित रूप से मिल जाएगी। पात्रता का मौजूदा रिकॉर्ड महत्वपूर्ण है।

साल में कितने रुपये मिलते हैं?

PM-KISAN योजना के तहत पात्र landholding farmer families को सालाना कुल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह पैसा ₹2,000 की तीन बराबर किस्तों में दिया जाता है और DBT के जरिए पात्र लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाता है।

सरकार ने जुलाई 2026 में इस योजना को वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की भी मंजूरी दी है।

PM Kisan 24th Installment से पहले करें ये जरूरी काम

अगर आप अगली ₹2,000 की किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो अभी सबसे जरूरी काम अपने PM-KISAN रिकॉर्ड को जांचना है। सबसे पहले Know Your Status में पात्रता और भुगतान से जुड़ी जानकारी देखें। इसके बाद eKYC पूरा होने की पुष्टि करें और जरूरत पड़ने पर Beneficiary List में भी अपना नाम जांचें।

ध्यान रखें कि अभी PM Kisan 24th Installment जारी होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए सोशल मीडिया या दूसरी जगह चल रही किसी तारीख को पक्का मानने के बजाय सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना बेहतर है।

किसान अपनी जानकारी और स्टेटस सीधे PM-KISAN के आधिकारिक पोर्टल पर जांच सकते हैं।

इसे भी पढ़े:-

15 अक्टूबर से बदलेंगे नियम, PhonePe-Google Pay की कमाई पर बड़ा असर UPI MDR Charges

डेटा नहीं चाहिए तो भी पूरा पैसा क्यों देना पड़ता था? अब यूजर को मिलेगी राहत TRAI Voice SMS Only Plans

1 अक्टूबर से ढाई करोड़ ग्राहकों के लिए एलपीजी बुकिंग मुश्किल, आ गया New LPG Rule 2026

Leave a Reply