You are currently viewing विवेक ओबेरॉय ने साल भर पुराना वादा किया पूरा Vivek Oberoi Donates Ramayana Fee

विवेक ओबेरॉय ने साल भर पुराना वादा किया पूरा Vivek Oberoi Donates Ramayana Fee

Vivek Oberoi Donates Ramayana Fee: एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपने पुराने वादे को पूरा किया उन्होंने ने फिल्म रामायण से मिलने वाली पूरी फीस को दान कर दिया। Cancer Rose Day और अपने 50वे जन्मदिन पर विवेक ओबेरॉय ने कैंसर से जूझ रहे 50 बच्चो के इलाज कराने की पूरी जिम्मेदारी ली। Vivek Oberoi Donates Ramayana Fee की खबर ने पुरे सोशल मीडिया पर लाखो लोगो का दिल जीत लिया है

विवेक ओबेरॉय का बड़ा फैसला: रामायण की पूरी फीस बच्चों के लिए

बॉलीवुड फिल्मो में अक्सर एक्टर की फीस और बॉक्स ऑफिस की चर्चा चलती रहती है लेकिन कभी कभी एक्टर ऐसे बयान दे देते है जो एक्टर की फीस से कही ज्यादा मायने रखते है। ऐसा ही ठीक विवेक ओबेरॉय ने भी किया है। उन्होंने ने नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म रामायण से जो पैसा आने वाला था वो पैसा खुद के पास ना रखकर पूरा पैसा कैंसर से लड़ रहे बच्चो के इलाज में लगा दिया।

विवेक ओबेरॉय ने ये फैसला अचानक नहीं लिया है लगभग एक साल पहले अक्टूबर 2025 में उन्होंने साफ़ तौर पर कहा था की वो इस फिल्म आने वाले पैसे को अपने लिए इस्तेमाल नहीं करेंगे। उन्होंने प्रोडूसर नमित मल्होत्रा से कहा था की ये पैसा उन बच्चो के लिए होगा जिनके पास अपने इलाज को करने के लिए पैसे नहीं होते है। और अब Cancer Rose Day के मौके पर उन्होंने इस वादे को पूरा किया। और साथ ही अपने 50वे जन्मदिन को यादगार बना दिया।

क्या था वादा और कैसे पूरा हुआ

अक्टूबर 2025 में जब विवेक ओबेरॉय ने रामायण फिल्म का हिस्सा बनने की बात कही थी तब उन्होंने ने हिन्दुस्तान टाइम्स के जरिये साफतौर पर बताया था की इस फिल्म से आने वाला एक भी पैसा वो अपने लिए इस्तेमाल नहीं करेंगे। और उन्होंने ये भी कहा था की वो इस पैसे को उन लोगो के लिए इस्तेमाल करेंगे जिनके पास इलाज करने के लिए पैसे नहीं है।

उस समय उन्होंने कहा था की वो नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी की फिल्म रामायण के विज़न को सपोर्ट करना चाहते है क्योकि ये फिल्म भारतीय सिनेमा को विश्व स्तर अलग पहचान दिला सकती है। और साथ उन्होंने इस बात को भी साफ़ तौर पर कहा था की वो ये काम सेवा की भावना से कर रहे है।

लगभग एक साल बाद सितम्बर 2026 में Cancer Rose Day के मौके पर उन्होंने अपने वादे को पूरा किया और उन्होंने 50 बच्चो की इलाज की पूरी जिम्मेदारी को उठा लिया। ये बच्चे कैंसर से लड़ रहे है और कई परिवार के पास इलाज कराने के लिए पैसे भी नहीं है।  विवेक ओबेरॉय ने रामायण फिल्म से मिलने वाली पूरी फीस को इन्ही बच्चो के इलाज में लगाने का फैसला लिया है। कुछ रिपोर्ट्स में ये फीस लगभग 6 करोड़ रूपए बताई जा रही है लेकिन असल फीस जो भी हो बात पूरी फीस दान करने की है।

फिल्म में विवेक का रोल और ट्रेलर की चर्चा

इस रामायण फिल्म में विवेक ओबेरॉय विद्युत जिह्वा का किरदार निभा रहे है। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय का स्क्रीन टाइम बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन जितना भी है उतना ही फिल्म में काफी असर छोड़ने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ तो उनके लुक ने भी काफी ध्यान खींचा है।

इस फिल्म में आपको रॉकिंग स्टार यश, रणबीर कपूर, साई पल्लवी जैसे बड़े कलाकार देखने को मिलेंगे। इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे है। ये फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए बहुत बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। विवेक ओबेरॉय ने ये बात खुद कही थी की ये फिल्म दुनिया भर में एक अलग ही पहचान बनाएगी।

Vivek Oberoi Donates Ramayana Fee

20 साल से चल रहा है कैंसर के खिलाफ काम

विवेक ओबेरॉय सिर्फ इस एक कदम तक सीमित नहीं है वे पिछले 20 साल से ज्यादा वर्षो से कैंसर पीड़ितों की मदद करते आ रहे है। खासकर बीमार बच्चो के लिए तो हमेश से खड़े रहे है। और साथ ही विवेक ओबेरॉय ने कई बच्चो को गोद लिया है और उनके इलाज, पढाई और उन बच्चो की आगे की ज़िन्दगी में उनका साथ दिया है।

Cancer Rose Day के इवेंट में भी वो काफी भावुक नजर आ रहे थे और उन्होंने ये भी कहा की कैंसर सिर्फ बीमार व्यक्ति को ही नहीं पुरे परिवार को तोड़ देता है। कैंसर का इलाज बहुत महंगा पड़ता है और गरीब व्यक्ति अक्सर हार मान लेता है। अगर ऐसे में इन लोगो के लिए थोड़ी सी मदद काफी बदलाव ला सकती है।

लोग क्या कह रहे हैं

इस खबर के वायरल होने के बाद विवेक ओबेरॉय की काफी सरहाना की जा रही है। कई लोग विवेक ओबेरॉय को रियल लाइफ हीरो भी बता रहे है। कई कलाकारों ने भी इनके इस काम को देखकर विवेक ओबेरॉय की काफी तारीफ की है। कुछ लोगो ने तो सोशल मीडिया पर ये भी कहा की बॉलीवुड में ऐसे कलाकार बहुत कम है जो आगे आकर दुसरो के लिए के लिए खड़े रहते है।

सोशल मीडिया पर तो कुछ लोगो का ये भी कहना है की विवेक ओबेरॉय चुपचाप समाज सेवा करते आये है। और वो अपनी चैरिटी को लेकर ज्यादा दिखावा नहीं करते है। विवेक ओबेरॉय का ये भी कहना है की अच्छे काम की ज्यादा चर्चा करने पर उस काम की अहमियत कम हो जाती है।

क्यों खास है ये खबर

बॉलीवुड में अक्सर फीस को लेकर विवाद और ट्रोलिंग चलती रहती है। अगर ऐसे में कोई कलाकार अपना साल भर पुराना वादा याद रखकर उस वादे को पूरा करता है तो वो अलग से ही लोगो का ध्यान खींच लेता है और खासकर तब जब ये वादा बच्चो की ज़िन्दगी से जुड़ा हो।

Vivek Oberoi Donates Ramayana Fee वाली खबर इसलिए भी ख़ास है क्योकि ये लोगो को दिखती है की फिल्म इंडस्ट्री सिर्फ ग्लैमर और पैसा ही नहीं है यहाँ पर भी कुछ लोग ऐसे है जो अपनी सफलता का एक हिस्सा समाज के अच्छे कामो में भी लगाते है। 50 बच्चो के इलाज की जिम्मेदारी लेना कोई आसान काम नहीं है।

विवेक ओबेरॉय ने भी इस काम को ऐसे मौके पर किया यानि Cancer Rose Day के दिन जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हो सके और वो भी आगे आकर दुसरो की मदद करे।

आगे की राह

रामायण फिल्म अभी रिलीज़ भी नहीं हुई है लेकिन अभी से ही विवेक ओबेरॉय का उठाया हुआ ये कदम अभी से लोगो के बीच चर्चा का विषय बन चूका है। इस घटना से इस बात का पता चलता है की सच्ची सफलता सिर्फ स्क्रीन पर अच्छे रोल करने में नहीं होती है। ये तब होती है जब कोई अपनी सफलता का इस्तेमाल दुसरो की ज़िन्दगी को आसान बनाने में करे।

इसे भी पढ़े:-

Jamui Viral Video देखकर भड़कीं खुशबू पाटनी, IAS-IPS वाले बिहार पर उठाए तीखे सवाल

डेटा नहीं चाहिए तो भी पूरा पैसा क्यों देना पड़ता था? अब यूजर को मिलेगी राहत TRAI Voice SMS Only Plans

1 अक्टूबर से ढाई करोड़ ग्राहकों के लिए एलपीजी बुकिंग मुश्किल, आ गया New LPG Rule 2026

This Post Has One Comment

Leave a Reply