You are currently viewing डेटा नहीं चाहिए तो भी पूरा पैसा क्यों देना पड़ता था? अब यूजर को मिलेगी राहत TRAI Voice SMS Only Plans

डेटा नहीं चाहिए तो भी पूरा पैसा क्यों देना पड़ता था? अब यूजर को मिलेगी राहत TRAI Voice SMS Only Plans

TRAI ने नए नियम जारी कर दिए हैं। अब Jio, Airtel और Vi ग्राहक बिना डेटा वाले रिचार्ज आसानी से चुन सकेंगे। TRAI Voice SMS Only Plans से कम बजट वाले यूजर्स को सीधा फायदा होगा।

TRAI ने बदले नियम, अब बिना डेटा वाले रिचार्ज का उठा पायंगे लाभ

आज मोबाइल के बहुत यूजर ऐसे है जो सिर्फ कालिंग और मैसेज का ही इस्तेमाल करते है उन्हें इंटरनेट डाटा की जरुरत नहीं होती है। लेकिन फिर भी उन्हें डाटा वाले पैक का रिचार्ज ही करवाना पड़ता है। लेकिन अब TRAI के इस नियम के बाद यूजर को इस परेशानी से रहत मिलेगी।

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई ने Telecom Consumer Protection (Thirteenth Amendment) Regulations, 2026 को फाइनल कर दिया है। नए नियमो के तहत टेलीकॉम कंपनियों को अब Voice और SMS वाले खास रिचार्ज प्लान को ज्यादा संख्या में देने होंगे। जिनमे डाटा बिलकुल भी शामिल नहीं होगा।

TRAI Voice SMS Only Plans क्या हैं?

TRAI Voice SMS Only Plans का मतलब है ऐसे रिचार्ज पैक जिनमे सिर्फ Calling और SMS की सुविधा हो, इंटरनेट डाटा पैक इनमे नहीं रहेगा। TRAI ने साफ़ तौर पर कहा है की अगर कोई कंपनी Voice + SMS + Data वाले रिचार्ज का ऑप्शन देती है तो यूजर को सिर्फ Voice + SMS वाला रिचार्ज पैक भी देना जरुरी होगा।

TRAI ने ये भी कहा है की 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाले हर रिचार्ज पर ये नियम लागु होंगे। साथ ही जो पैक हर महीने की 01 तारिक को रिन्यू होते है उन यूजर के लिए भी बिना इंटरनेट पैक वाला रिचार्ज का ऑप्शन देना होगा।

लंबी वैलिडिटी वाले विकल्प भी जरूरी

TRAI ने कंपनियों को कम से कम एक ऐसा लम्बी वैलिडिटी वाला वाला TRAI Voice SMS Only Plans भी देने को कहा है, जो इंटरनेट डाटा वाले पैक की वैलिडिटी से मिलता जुलता हो। इससे यूजर को TRAI Voice SMS Only Plans में अलग अलग वैलिडिटी के कई रिचार्ज प्लान देखने को मिलेंगे।

पहले Voice-SMS वाले प्लान बहुत कम थे ज्यादातर प्लान सिर्फ लम्बी वैलिडिटी वाले ऑप्शन में उपलब्ध थे इसकी वजह से कम आय वाले यूजर इस लाभ का फायदा नहीं उठा पाते थे। इस नए नियम को लाने का मकसद यही की हर यूजर अपनी जरुरत के हिसाब से अपने मनपसंद रिचार्ज प्लान को चुन सके।

किन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा?

  • ऐसे लोग या फिर बुजुर्ग लोग जो सिर्फ कालिंग के लिए फ़ोन का इस्तेमाल करते है।
  • गांव के ऐसे लोग जिनके पास स्मार्टफोन कम है या फिर इंटरनेट डाटा का इस्तेमाल कम करते है।
  • कम बजट वाले परिवार जो सिर्फ बातचीत के लिए फ़ोन को रखते है।

ऐसे यूजर अब इंटरनेट डाटा की कीमत नहीं चुकाएंगे वो सिर्फ Call और SMS का पैसा देंगे

Jio, Airtel और Vi पर क्या असर पड़ेगा?

तीन बड़ी कंपनियों को अब अपने रिचार्ज प्लान्स में बदलाव करना पड़ेगा उन्हें अपने हर रिचार्ज प्लान के साथ बिना डाटा पैक वाला प्लान का ऑप्शन भी अब यूजर को देना पड़ेगा। TRAI का कहना है की अब यूजर को रिचार्ज के ज्यादा विकल्प देखने को मिलेंगे और यूजर अपनी जरुरत के हिसाब से रिचार्ज प्लान को चूक सकेंगे।

कब से लागू होंगे नए नियम?

ये नए नियम आधिकारिक बजट में प्रकाशित होने के 30 दिन बाद लागु होंगे। यानि कुछ हप्तो में ही आपको अपने प्रोवाइडर के एप्प में जाकर आपको ये रिचार्ज ऑप्शन दिखाई देंगे जिससे आप इनका लाभ उठा पायंगे।

क्यों जरूरी था ये बदलाव?

2024 के नियमो के बाद देखा गया की ये कम्पनिया Voice+SMS वाले रिचार्ज ऑप्शन बहुत ही कम दे रही है और ज्यादातर प्लान सिर्फ लम्बी अवधि वाले रिचार्ज प्लान में देखने को मिलते थे। छोटे बजट वाले यूजर को मज़बूरी में इंटरनेट डाटा वाले रिचार्ज ही करने पड़ते थे। TRAI ने इस कमी को दूर करने के लिए ये नया नियम को बनाया है।

TRAI का मानना है की इस TRAI Voice SMS Only Plans के आने से कम आय वाले लोगो को रहत मिलेगी और वो अपनी सुविधा के अनुसार रिचार्ज प्लान का फायदा उठा पायंगे।

ग्राहकों को क्या करना चाहिए?

इस नए रिचार्ज प्लान के आने के बाद सबसे पहले आप अपने यूज़ को चेक करे अगर आपको इंटरनेट डाटा की जरुरत नहीं है तो आप बिना डाटा पैक वाला रिचार्ज प्लान भी चुन सकेंगे। इससे यूजर का पैसा बचेगा।

TRAI Voice SMS Only प्लान्स ये बदलाव आम आदमी के फायदेमंद साबित होगा खासकर उन लोगो के लिए जो सिर्फ बातचीत करने के लिए फ़ोन का इस्तेमाल करते है। अब उन्हें फालतू में इंटरनेट डाटा का पैसा नहीं चुकाना पड़ेगा।

TRAI Voice SMS Only Plans के जरिए टेलीकॉम सेक्टर में यूजर को प्राथमिकता दी गई है। आने वाले दिनों में ये विकल्प बाजार में दिखने शुरू हो जाएंगे और लोगों को असली राहत महसूस होगी।

इसे भी पढ़े:-

1 अक्टूबर से ढाई करोड़ ग्राहकों के लिए एलपीजी बुकिंग मुश्किल, आ गया New LPG Rule 2026

SBI Clerk Admit Card 2026 Out – Download Prelims Call Letter PDF Instantly

Jamui Viral Video देखकर भड़कीं खुशबू पाटनी, IAS-IPS वाले बिहार पर उठाए तीखे सवाल

This Post Has One Comment

Leave a Reply